कुंड में डूबने से किशोर की मौत
मिली जानकारी के अनुसार परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद धनोरी पुलिस ने गौतखोरों की मदद से किशोर के शव को कुंड से बाहर निकाल लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
धनोरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान ने बताया कि किशोर शुक्रवार की देर शाम बावनदर्रे पर नहाने के लिए आया था और कुंड में डूब गया। इस दर्दनाक घटना से परिवार और आसपास के लोगों में शोक की लहर है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।