News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित

जारी कार्यक्रम के अनुसार 30 सितम्बर 2025 को निर्वाचक पंजीकरण नियम 1960 के नियम 31(3) के अंतर्गत सार्वजनिक नोटिस जारी होगा। इसके बाद 15 अक्टूबर व 25 अक्टूबर को समाचार पत्रों में नोटिस प्रकाशित किया जाएगा। 6 नवम्बर फार्म-19 में आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि तय की गई है। इसके उपरांत 20 नवम्बर को पांडुलिपियों की तैयारी व प्रारंभिक नामावली का मुद्रण और 25 नवम्बर को प्रारूप प्रकाशन होगा। दावे व आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक तय की गई है।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि दावे और आपत्तियों का निस्तारण कर अनुमोदित सूची 25 दिसम्बर 2025 तक तैयार कर ली जाएगी। इसके बाद अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 30 दिसम्बर 2025 को किया जाएगा। नामावली पुनरीक्षण से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति जिला निर्वाचन कार्यालय अमेठी से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply