नशाखोरी- बेरोजगारी पर सरकार के खिलाफ है यूथ कांग्रेस आंदोलन : राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु
बीकानेर में अंत्योदय नगर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिब पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान नेशनल हाईवे पर 2 जेसीबी मशीन लगाकर स्वागत किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चिब और जिलाध्यक्ष भंवर कूकणा को कंधों पर बिठा लिया। काफी दूर तक वोट चोर-गद्दी छोड़ के नारे लगाते हुए रविंद्र रंगमंच तक ले गए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष चिब के साथ ही विधायक अभिमन्यु पूनिया, जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग, कांग्रेस नेता अरुण व्यास, प्रदेश महासचिव सुरेश तेतरवाल, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सिवर और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भंवर कूकना शामिल रहे। “वोट चोर गद्दी छोड़” के मुद्दे पर पिछले दिनों बीकानेर के कलेक्टरी परिसर में कांग्रेस नेताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इसे देखते हुए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई। पहले प्रदर्शन उग्र होने की आशंका जताई जा रही थी लेकिन बाद में शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराके यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ता लौट गए।