13वीं राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी मंडी की दीक्षा
दीक्षा पहले भी इस तरह की कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपना अच्छा प्रदर्शन दे चुकी हैं तथा नेशनल लेवल में तीसरी बार अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने जा रही हैं। वर्तमान में दीक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बैजनाथ में दसवीं कक्षा की छात्रा है। उनके पिता पवन कुमार निजी कंपनी में कार्यरत हैं तथा माता रीना देवी गृहणी है। दीक्षा की इस उपलब्धि से समूचे लडभड़ोल क्षेत्र में खुशी का माहौल है।