वाराणसी में तरना फ्लाईओवर को अलग अंदाज देने के लिए कराया आकर्षक री-पेंटिंग
प्राधिकरण के अपर सचिव डॉ. गुडाकेश शर्मा के अनुसार वीडीए ने शहर को नया रूप देने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग और ताज़ा रंग-रोगन कराया जा रहा है। इसी क्रम में तरना फ्लाईओवर की आकर्षक री-पेंटिंग कराई गई है। उन्होंने बताया कि शहर में सुंदरता एवं स्वच्छता को बनाए रखने के लिए वीडीए ने आह्वान किया था। जिसके बाद से सौन्दर्यीकरण के साथ-साथ सफाई व मरम्मत का कार्य जारी है। राहगीरों और यात्रियों के लिए बेहतर अनुभव देने का प्रयास किया जा रहा है।