हिंदी निबंध प्रतियोगिता में कर्मचारियों ने दिखाई प्रतिभा
प्रतियोगिता में रीता कुमारी, जितेंद्र कुमार, प्रभांशु बाजपेयी, गौरव शंखधार और अनिल कुमार सचान समेत कई कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपने विचार रखते हुए जहां रेलवे की राष्ट्रीय विकास में अहम भूमिका को रेखांकित किया, वहीं राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने की जरूरत पर भी जोर दिया।
राजभाषा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हिंदी दिवस तथा 5वें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन को जोड़कर यह सप्ताह समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को हिंदी टिप्पणी एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता भी कराई जाएगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से कर्मचारियों में हिंदी के प्रति लगाव बढ़ता है और राजभाषा के प्रचार-प्रसार को नई ऊर्जा मिलती है।