कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के मामले में सुनवाई टली
सहारनपुर के कोतवाली थाने में सांसद इमरान मसूद पर मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि 2014 में इमरान मसूद ने एक चुनावी सभा के दौरान बीजेपी उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान दिया था। इस चुनाव में इमरान मसूद सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी थे। मामले में 21 अक्टूबर 2024 को सहारनपुर एमपी-एमएलए कोर्ट ने इमरान मसूद के खिलाफ आरोप तय किया था। इसके खिलाफ इमरान मसूद ने पुनरीक्षण अर्जी दाखिल की है।