News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

अपर जिलाधिकारी ने किया राजकीय संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी और समिति ने स्टोर कक्ष, रसोईघर, मनोरंजन कक्ष, शैक्षणिक गतिविधियाँ, स्वास्थ्य सेवाएँ और सुरक्षा प्रबंधन का जायज़ा लिया। साथ ही उनके द्वारा बच्चों को परोसे जा रहे भोजन का स्वाद चखकर गुणवत्ता की जांच भी की गयी और रसोईघर की स्वच्छता का निरीक्षण भी किया गया।

इस दौरान उन्होंने खेलकूद सामग्री, पुस्तकालय और मनोरंजन साधनों की स्थिति का भी परीक्षण किया गया। अपर जिलाधिकारी ने स्वच्छता और शैक्षणिक गतिविधियों को और बेहतर बनाने को कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि बच्चों को पौष्टिक भोजन, नियमित स्वास्थ्य जांच, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पर्याप्त मनोरंजन सुविधाएँ मुहैया करायी जाएँ। उन्होंने कहा कि संप्रेक्षण गृह में बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और सकारात्मक वातावरण होना आवश्यक है।

अपर जिलाधिकारी ने बच्चों से संवाद किया और उनकी समस्याओं व आवश्यकताओं को सुना। बच्चों ने पढ़ाई, भोजन व्यवस्था और मनोरंजन गतिविधियों के अनुभव साझा किये। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. विनय कुमार त्यागी, जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार, एसीएमओ डॉ. अमित मेहरा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply