सेबी ने आईपीओ लाने वाले स्टार्टअप्स के लिए ईएसओपी नियमों में संशोधन किया
सेबी की अधिसूचना के मुताबिक नए नियम से उन संस्थापकों को सुविधा होगी, जिन्हें दस्तावेज का मसौदा दाखिल करने से कम से कम एक साल पहले कर्मचारी शेयर विकल्प मिले थे। मौजूदा नियमों के तहत प्रवर्तक ईएसओपी सहित शेयर आधारित लाभ पाने के लिए अपात्र हैं।