News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

राधाकृष्णन ने शिक्षा के माध्यम से समाज में मूल्यों व संस्कारों का ज्ञान फैलाया: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री आवास में पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने देशभर के समर्पित शिक्षकों को भी शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सशक्त स्तंभ हैं और आने वाली पीढ़ी को सही दिशा प्रदान करने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply