News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

युवक की हत्या मामले में वांछित चल रहे दो आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि मृतक ऋषिकेश का उसके दोस्त पवन की बहन के साथ प्रेम प्रसंग था। इसी खुन्नस में उसने अपने सात दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमी की गला काटकर का निर्मम हत्या करते हुए उसके शरीर के कई टुकड़े कर गंगा में फेंक दिया था। सीसीटीवी और सर्विलांस की सहायता से पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले मोगली उर्फ प्रिंस, निखिल, आकाश उर्फ आलू रिशु वर्मा को गिरफ्तार जेल भेज चुकी है। वहीं घटना में शामिल मास्टरमाइंड पवन, डैनी, बॉबी और सत्यम फरार चल रहे थे।

इसी क्रम में पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर बॉबी मल्लाह उर्फ चंदन, डैनी उर्फ अभिषेक को कैंट थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मास्टरमाइंड पवन और सत्यम अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply