एमसीबी : चिरमिरी आईटीआई में प्लेसमेंट शिविर नौ को
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि, प्लेसमेंट शिविर में जीनस ऊर्जावान जीवन कंपनी द्वारा 100 से अधिक पदों पर टेक्नीशियन और सुपरवाइजर की भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए आईटीआई ट्रेड इलेक्ट्रीशियन और वायरमैन योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपये सीटीसी के साथ ट्रैवल अलाउंस भी प्रदान किया जाएगा। यह अवसर चिरमिरी सहित आस-पास के युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा मौका है।