News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

राजगढ़ः झोपड़ी में सांप के काटने से महिला की मौत

पुलिस के अनुसार ग्राम तावड़िया का पुरा निवासी 50 वर्षीय रमाबाई पत्नी अमृतलाल भील दोपहर के समय घर के समीप बनी टापरी में से भूसा निकाल रही थी। इसी दौरान सांप ने महिला को काट लिया। बेसुध हालत में परिजन पहले उसे देवस्थान पर लेकर गए, तबीयत बिगड़ती देख उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।

Leave a Reply