News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

पुलिस पूरी तरह विफलःसरयू राय

राय ने कहा कि पुलिस को इस बात का विश्लेषण करना चाहिए कि बिष्टुपुर जैसे पॉश इलाके में इस तरह की घटना घटी तो कैसे घटी। पुलिस का सूचना तंत्र क्या कर रहा था। जो खुफिया सूचना देने वाले लोग हैं, वो क्या कर रहे हैं। भारी मात्रा में जो गोपनीय धनराशि इन सूचकों के लिए खर्च की जाती है, उसका क्या फायदा हुआ अगर पुलिस को सूचना ही नहीं मिल पा रही है कि संबंधित थाना क्षेत्र में क्या चल रहा है। यदि थानों की पुलिस सक्रिय रहती तो इस तरह की घटनाएं नहीं होतीं। जितना ध्यान पुलिस हेलमेट चेकिंग में लगा रही है, उसका आधा भी अपराध नियंत्रण में लगाती तो ये वारदात नहीं होते। उन्होंने कहा कि लगातार दो वारदातों से शहर की जनता में आक्रोश बढ़ रहा है।

Leave a Reply