जीएसटी नेक्स्ट जनरेशन पर स्वर्णिम फैसला, इसका हर वर्ग को होगा लाभ : किरण देव
उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब होंगे, 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत इसका अर्थ है कि 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत वाले स्लैब को समाप्त कर दिया गया है और इनमें शामिल अधिकांश वस्तुएं अब दो स्वीकृत टैक्स स्लैब में समाहित होंगी। इसके चलते कई सामान सस्ते हो जाएंगे। वहीं विलासिता और हानिकारिक वस्तुओं के लिए 40 प्रतिशत का एक अलग स्लैब मंजूर किया गया है। उन्हाेंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के समग्र विकास और आर्थिक ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं। इसी कड़ी में लिया गया यह निर्णय समानता और समावेशी विकास को नई मजबूती प्रदान करेगा। इस स्वर्णिम फैसले का देश भर में व्यापक स्वागत हो रहा है। समाज के विभिन्न वर्गों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। किरण देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय राष्ट्र के विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।