दो नेताओं के बीच हुए झगड़े में चमका हथियार
हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष पर हुआ हमला
वहीं मामले में दूसरा आवेदन हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने भी थाने में दिया है। उन्होंने कहा है कि 31 अगस्त की रात वे अपने मित्र अंबुज पांडे के साथ नया मोड़ कुजू से लौट रहे थे और सुरेंद्र होटल में खाना खाने रुके। वहां पहले से ही छोटू वर्मा, गौतम महतो और छह अन्य लोग मौजूद थे। इन लोगों को देखकर उन लोगों ने टिप्पणी करनी शुरू कर दी। जैसे ही वे अनदेखा कर आगे बढ़े, तभी छोटू वर्मा ने बियर के बोतल से उनका सिर फोड़ दिया। साथ ही इस टूटे हुए बोतल से दोबारा हमला किया। तब तक दीपक मिश्रा ने उनका हाथ पकड़ लिया। अंबुज पांडे जब उन्हें बचाने आए तो गौतम महतो ने भी बियर की बोतल से उसके सिर पर हमला किया, जिससे अंबुज का सिर फट गया। इसके बाद में दोनों भाग कर रामगढ़ थाने पहुंचे। लेकिन छोटू वर्मा और गौतम महतो उनका पीछा करते हुए थाने पहुंचे और वहां भी जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने भी इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।