कलेक्टर की पहल पर दिव्यांगजनों के लिए सक्षम कैंटीन की शुरुआत
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्यामा देवी साहू ने पूरे विधि-विधान के साथ दुकान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे। रजत जयंती पर्व पर सभी दिव्यांगजनों ने नशा मुक्ति की शपथ भी ली और संकल्प लिया कि वे नशे से दूर रहकर समाज को भी इसके दुष्प्रभावों से बचाने के लिए जागरूक करेंगे।