News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

अक्टूबर में होगा नीलांबर पीतांबर विवि का तीसरा दीक्षांत समारोह

उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर कमेटी बना दी गई है। काम शुरू कर दिया गया है। जीएलए कॉलेज मैदान या स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन होगा। पिछले दीक्षांत समारोह केे आयोजन में 67 लाख रुपए खर्च हुए थे। उन्‍होंने कहा कि पूरी कोशिश रहेगी कि इस राशि में ही इस आयोजन को पूरा कर दिया जाए। उन्होंने बताया कि 77 छात्रों में गोल्ड मेडल का वितरण किया जाएगा। इसी तरह 2024 में कंप्लीट करने वाले छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी।

कार्यक्रम में राज्यपाल के अलावा शिक्षा मंत्री और वित्त मंत्री के शामिल होने की पूरी संभावना है। दीक्षांत समारोह के दौरान ही विश्वविद्यालय के तीन नव निर्मित भवन पुस्तकालय, साइंस भवन और मल्टीपरपज हॉल का उद्घाटन भी कर दिया जाएगा।

Leave a Reply