News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

अखंड परशुराम अखाड़े ने किया संगठन का विस्तार

गीता भवन हरिद्वार में संगठन की बैठक के दौरान पंडित अधीर कौशिक ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि अखंड परशुराम अखाड़ें में जात बिरादरी जैसे विचारों का कोई स्थान नहीं है।

अखाड़े के राष्ट्रीय प्रवक्ता भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने बताया कि अखाड़ा समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के साथ सनातन धर्म को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। अखाड़े की ओर से बालक बालिकाओं को शास्त्र का ज्ञान देने के साथ आत्मरक्षा में निपुण करने के शस्त्र का ज्ञान भी दिया जा रहा है।

उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में अखाड़े से जुड़कर समाजसेवा में योगदान के लिए आगे आने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर समाजसेवी कुलदीप शर्मा, मनोज ठाकुर, पवन त्यागी, पंडित सचिन पैन्यूली, पंडित अंशुल भुटियानी, सत्यम चावला आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply