News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Himachal Pradesh

शाहपुर में बरसात से अब तक 48 करोड़ का नुकसान : केवल पठानिया

उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग को सबसे ज्यादा 24 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जिसमें एक फुटब्रिज के बहने और 24 सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी दी गई। वहीं जलशक्ति विभाग को 17.60 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जिसमें सिंचाई योजनाओं को 15.60 करोड़ और पेयजल योजनाओं को 2 करोड़ रुपये का नुकसान शामिल है।

इसके अलावा ग्रामीण विकास विभाग को 3.60 करोड़, विद्युत विभाग को 80 लाख, प्रारंभिक शिक्षा विभाग को 25 लाख और वन विभाग को 14 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अतिरिक्त अन्य विभागों के तहत भी नुकसान हुआ है।

पठानिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क मार्गों और पेयजल योजनाओं की मरम्मत को प्राथमिकता दी जाए, ताकि आम जनता को ज्यादा कठिनाई न हो। साथ ही उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत पहुंचाई जाए ताकि कोई भी परिवार असहाय महसूस न करे।

Leave a Reply