News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

बीजेपी महिला मोर्चा आज प्रदेश भर में सभी जिला कांग्रेस कार्यालयों का करेगी घेराव

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा कार्यकर्ता महिला नेत्रियों के नेतृत्व में प्रदर्शन करेंगे। इन प्रदर्शनों का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियां करेंगी। आज रविवार को दोपहर 12 बजे भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री माेदी और उनकी माता जी पर की गई अभद्र टिप्पणी का विरोध किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिला मोर्चा पदाधिकारियों के साथ विभिन्न संगठनों की बहनें शामिल होंगी और राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की जाएगी। कुछ जिलों में प्रदर्शन 31 अगस्त को और कुछ जिलों में सोमवार, एक सितंबर को प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply