नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता में पलवल का नाम चमका रहे चार खिलाड़ी
हरियाणा की नेटबॉल महिला टीम में शामिल पूजा शर्मा ने बताया कि वही तीन साल से नेटबॉल खेल रही हैं। पूजा ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खेलकर जहां सिल्वर मेडल जीता, वहीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया और अब पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेल रही हैं। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उन्होंने रोहतक, गुरुग्राम, सोनीपत, भिवानी में खेल चुकी हैं। वहीं स्टेट लेवल पर वह गुरुग्राम में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल रही हैं।
इसी प्रकार राष्ट्रीय खिलाड़ी पलवल निवासी प्रति ने बताया कि वह पहली बार राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनी हैं। उन्होंने बताया कि वह 2016 से नेटबॉल खेल रही हैं। जिला स्तर पर सोनीपत, रोहतक, भिवानी, रेवाड़ी व जींद में खेल चुकी हैं। वही राज्य स्तर पर गुरुग्राम में आयोजित प्रतियोगिता में खेल कर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है। जिला स्तर पर उन्होंने तीन सिल्वर मेडल व एक ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है। हरियाणा की नेटबॉल पुरुष टीम में शामिल विपिन और सक्षम का भी कहना है कि वे जिला व स्टेट स्तर पर खेलकर पहली बार राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बने है। जिला के चारों राष्ट्रीय खिलाडिय़ों में खेलों में बेहतरीन सुविधाएं और प्रोत्साहन राशि देकर खिलाडिय़ों का मान बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और खेल मंत्री गौरव गौतम का आभार व्यक्त किया।