News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

किसानों को बेच रहे थे एक्सपायरी दवा, कृषि विभाग ने की कार्रवाई

अभियान के दौरान जिलेभर में लगभग डेढ़ दर्जन कृषि केन्द्रों और निजी विक्रय प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की गई। इनमें मेसर्स महावर ब्रदर्स कुरूद, नेतराम कृषि केन्द्र मंदरौद, प्रेम कृषि केन्द्र मंदरौद, माँ चण्डी कृषि केन्द्र कुरूद, मधु ट्रेडर्स कुरूद, लक्ष्मी कृषि केन्द्र कोकड़ी, शुभम ट्रेडर्स कोकड़ी तथा महामाया कृषि केन्द्र संबलपुर सहित अन्य प्रतिष्ठान शामिल रहे। निरीक्षण में कई स्थानों पर विक्रय व्यवस्था में अनियमितता और कालातीत कीटनाशक पाए गए।

जांच में दोषी पाए गए प्रतिष्ठानों पर कठोर कदम उठाए गए। मेसर्स किसान ट्रेडर्स कुरूद, नेतराम कृषि केन्द्र मंदरौद और प्रेम कृषि केन्द्र मंदरौद को कारण बताओ नोटिस जारी कर विक्रय प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं, माँ चण्डी कृषि केन्द्र कुरूद में कालातीत कीटनाशक मिलने पर तत्काल प्रभाव से लाइसेंस निलंबित कर विक्रय रोक दिया गया है।

कृषि विभाग ने सभी विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उर्वरक का विक्रय केवल अनुशंसित दर पर किया जाए। साथ ही विभागीय अधिकारियों ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि औचक निरीक्षण और सख्त मॉनिटरिंग लगातार जारी रहेगी। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनुशासनहीन गतिविधि पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

उप संचालक ने किसानों से अपील की है कि यदि कहीं उर्वरक अधिक दाम पर बेचे जाने या अन्य अनियमितता की जानकारी मिलती है, तो तत्काल कृषि विभाग कार्यालय में इसकी सूचना दें। यह अभियान न केवल विक्रेताओं में अनुशासन स्थापित करेगा, बल्कि किसानों को समय पर, उचित मूल्य पर और पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने में भी सहायक सिद्ध होगा।

Leave a Reply