अलग-अलग हादसों की शिकार दो युवतियाें की मेकाॅज में हुई माैत
पहली घटना में कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कुल्हाड़गांव में 18 वर्षीय मनीषा पवार 28 अगस्त की रात अपनी बहन के साथ घर के कमरे में सो रही थी। तभी एक विषैले कैरेत सांप ने मनीषा के हाथ में डस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे जिला अस्पताल कोंडागांव ले गए, जहां से बेहतर उपचार के लिए मेकाॅज रेफर किया गया। उपचार के दौरान मनीषा ने दम तोड़ दिया।
दूसरी घटना दंतेवाड़ा जिले के बालूद गांव की है। यहां 35 वर्षीय कुमारी गावड़े भारी बारिश के बीच अपने घर में सो रही थी। अचानक घर की दीवार ढह गई, जिसके मलबे में वह दब गई। परिजनों ने बोलेरो वाहन की मदद से उसे दंतेवाड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे मेकाॅज रेफर किया गया। उपचार के दौरान कुमारी की भी मौत हो गई।
दोनों मामलों में शवों का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। मेकाॅज चौकी प्रभारी ने आज बताया कि दोनों घटनाओं की जांच स्थानीय पुलिस के द्वारा की जा रही है। कोंडागांव में सांप के काटने की घटना और दंतेवाड़ा में दीवार गिरने के कारणों की पड़ताल जारी है।