News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

डकैती करने वाले तीन अंतरराज्यीय अपराधी गिरफ्तार

रंधीर कुमार ने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि अपराधियों के द्वारा लूटे गये सोने एवं चांदी को उसने खरीदा था, जिसके एवज में वे अपराधियों को एक लाख अठारह हजार रूपये दिया। गिरफ्तार चारों अपराधियों के अपराध स्वीकारोक्ति बयान, मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्य के विश्लेषण एवं अब तक के अनुसंधान से यह ज्ञात हुआ है कि इस घटना को 7 अन्तराज्यीय अपराधियों की ओर से अंजाम दिया गया, जिसमें तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया तथा लूट का सोना एवं चांदी खरीदने वाले देवी ज्वेलर्स के दुकानदार रंधीर कुमार को भी गिरफ्तार किया है। शेष अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

किसकी हुई गिरफ़्तारी

गिरफ्तार आरोपितों में तिलैया निवासी मो इसराफिल उर्फ गुड्डू मियां, बिहार के गया निवासी राजेश बासफोर, रंधीर सोनी और नवादा निवासी राजेश पासवान शामिल है। इनमें मो इसराफिल उर्फ गुड्डू पर विभिन्न थानों में 28 और राजेश बासफोर पर 13 मामले दर्ज हैं। इनके पास से चुराया हुआ चाँदी 394 ग्राम, चांदी का ज्वेरात 597.600 ग्राम, सोना 6.85 ग्राम, विभिन्न कम्पनियों का मोबाईल तीन मोबाइल फोन बरामद किया है। इनकी गिरफ्तारी में पुलिस उपाधीक्षक रतिभान सिंह, जयनगर थाना प्रभारी बबलु कुमार, पुअनि विकास कुमार, जयनगर थाना, पुअनि अभिमन्यु पडिहारी, प्रभारी तकनीकी शाखा, कोडरमा, सशस्त्र बल जयनगर थाना की भूमिका रही।

Leave a Reply