News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

विधेयक पारित होने पर के राजू और कमलेश ने जताया सरकार का आभार

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आमंत्रित स्थायी सदस्य और प्रदेश प्रभारी के राजू ने राज्य सरकार के प्रति आभार प्रकट किया है।

दोनों नेताओं ने कहा है कि यह कानून कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन की घोषणा पत्र का हिस्सा था। गठबंधन सरकार ने इसे पारित कर यह संदेश दिया है कि हमारी गठबंधन की सरकार केवल वादे ही नहीं करती, बल्कि उन्हें पूरा भी करती है।

यह कदम झारखंड के लाखों गीग वर्कर्स, टैक्सी और ऐप बेस्ड वर्कर्स के सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा की दिशा में ऐतिहासिक पहल है।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी और गठबंधन सरकार हमेशा झारखंड की जनता के विकास और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इसी संकल्प के साथ कार्य करती रहेगी।

Leave a Reply