स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में सुबह 8 बजे होगा ध्वजारोहण
भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक ने बताया कि ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया जाएगा और मिठाई वितरित की जाएगी। कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे। भाजपा इस बार हर घर तिरंगा अभियान चला रही है। अभियान के तहत प्रदेशभर में तिरंगा रैली निकाली जा रही है और भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर राष्ट्र की एकता और संप्रभुता को बनाए रखने के लिए तिरंगा वितरित किए गए है।
स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। राठौड़ ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संघर्ष की याद दिलाता है, जिन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। यह दिन प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और आत्मचिंतन का अवसर है। राठौड़ ने कहा कि आज का दिन हमें देश की एकता, अखंडता और समर्पण की भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। आइए, हम सभी मिलकर देश को सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी बनाने का संकल्प लें। राठौड़ ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे देशभक्ति की भावना को अपने जीवन में उतारे और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।