News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

बलरामपुर : गर्भवती महिला को ट्रैक्टर ट्राली के उपर लिटाकर अस्पताल पहुंचे परिजन

बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ विकासखंड क्षेत्र के कमारी गांव के लोहराटांड तक पहुंचने के लिए सड़क जैसी बुनियादी सुविधा नहीं होने के कारण सरकारी एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी, जिसके बाद गर्भवती महिला को परिजनों के द्वारा मजबूरी में ट्रैक्टर ट्राली में लिटाकर शंकरगढ़ शासकीय अस्पताल तक लाना पड़ा और फिर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गर्भवती महिला को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply