सरगुजा पर्यटन क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल करेगा : मुख्यमंत्री साय
सरगुजा पर्यटन क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल करेगा : मुख्यमंत्री साय
अंबिकापुर, 22 मई (हि.स.)। केंद्र सरकार की योजना अमृत भारत के तहत छत्तीसगढ़ के पांच रेलवे स्टेशनों का सौंदर्यीकरण किया गया है। इसमें अंबिकापुर रेलवे स्टेशन भी शामिल है। पीएम मोदी गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसका लोकार्पण किया। कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय भी शामिल हुए।
उल्लेखनीय है कि, अमृत भारत योजना के तहत अंबिकापुर रेलवे स्टेशन का निर्माण सरगुजा रियासतकालीन महल का स्वरूप दिया गया है। स्टेशन की खूबसूरती के साथ यात्रियों की सुविधा भी बढ़ी है। इसमें महिलाओं के लिए अलग वेटिंग एरिया बनाए गए है। दिव्यागों के लिए रैंप जैसे सुविधा दी गई है।
वर्चुअली कनेक्ट होकर मोदी ने सभा संबोधित करते हुए कहा कि, 1300 से ज्यादा रेलवे स्टेशन को आधुनिक बना रहे है। मालगाड़ियों के लिए अलग से विशेष ट्रैक बनाया जा रहा है। हम माल गाड़ियों के अलग से स्पेशल पटरियां बिछा रहे है। देश में पहली बुलेट ट्रेन का काम चल रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि, भारत ट्रेनों को भी आधुनिक कर रहा है। वंदे भारत ट्रेन, नमो भारत ट्रेन देश की नई गति को दर्शाती है। देश में करीब 70 रूट पर वंदे भारत ट्रेन चल रही है। 34 हजार किमी से ज्यादा के नए रेल ट्रैक बिछाए गए है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि, देशभर के 103 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया गया है। पहले की तुलना में अब अंबिकापुर रेलवे स्टेशन नए अंदाज में लोगों को देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं रेलवे स्टेशन में सुविधाओं के विस्तार होने से यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। करीब 8 करोड़ 75 लख रुपये की लागत से अंबिकापुर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना से कार्यक्रम से सरगुजा पर्यटन क्षेत्र के एक नया मुकाम हासिल करेगा।
अंबिकापुर रेलवे स्टेशन लोकार्पण कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय, सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
—————