News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

मार्ग दुर्घटना में भाकियू नेता की बालिका समेत मौत, 12 घायल

मार्ग दुर्घटना में भाकियू नेता की बालिका समेत मौत, 12 घायल

बिजनौर,21 मई (हि.स.)। जिले में बीती रात मंगलवार काे एक सड़क हादसे में भारतीय किसान यूनियन के नेता की एक बालिका समेत मौत हो गई। हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना सड़क किनारे खड़ी बिना रिफ्लेक्टर ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से कार ने टकराने से हुई है।

अमरोहा जिले के थाना मंडी धनोरा के अंतर्गत आने वाले गांव सोलापुर और केसर के कुछ लोग बच्चों के साथ मुंडन संस्कार के लिए ट्रैक्टर ट्राली से हरिद्वार जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्राली में रिफ्लेक्टर नहीं लगे थे। बीती रात्रि में लगभग 1:30 बजे मंडावर रोड पर ग्राम हमीरपुर के सामने ट्रैक्टर ट्राली को सड़क किनारे खड़ा कर कुछ लोग लघु शंका के लिए उतर गए। इस दौरान स्विफ्ट कार से अपने घर जा रहे भारतीय किसान यूनियन के नेता मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक अध्यक्ष अंकित निरवाल (30) पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी गांव काजीवाला तथा सौरभ राजपूत पुत्र प्रीतम सिंह निवासी ग्राम लायकपुरी सामने से आ रहे ट्रक से बचने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जा टकराए। हादसे के बाद चीख पुकार सुनकर गश्त कर रही पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और थाना पुलिस काे घटना की सूचना दी।

काेतवाली नगर पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल कार में सवार भाकियू नेता अंकित नरवाल तथा सौरभ राजपूत के अलावा ट्रैक्टर ट्राली में सवार राजेंद्र, सुधा, रचना, रविंद्र, मनोज, मिष्टी समेत 12 घायलों का अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डाक्टर ने अंकित नरवाल और तीन वर्षीय

मिष्टी को मृत घोषित कर दिया। वहीं कार सवार घायल सौरव राजपूत को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

उधर भाकियू अंकित नरवाल की मृत्यु की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह, जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही समेत बड़ी संख्या पर किसान नेता, सामाजिक और राजनीतिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार काे मृतक के घर पहुंच कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

———————–

Leave a Reply