बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
चतरा, 19 मई (हि.स.)। पुलिस ने बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। सोमवार को पुलिस ने मेराल पंचायत के मेरमगड़ा से अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। यह कार्रवाई अंचलाधिकारी उदल राम और थाना प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में की गई है। बालू का उठाव करते आईसर ट्रैक्टर को पकड़ा गया है। ट्रैक्टर में 100 सीएफटी बालू लदा था। पत्थलगडा के सीमावर्ती मेरमगड़ा नदी से बालू की तस्करी होने की सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। यह जगह जंगलों और पहाड़ों से घिरा हुआ है। हालांकि आरोपित भागने में सफल रहे।
ट्रैक्टर के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
—————