पुराने पुल से अब कार व अन्य बड़े वाहनों की आवाजाही पर लगी राेक
पुराने पुल से अब कार व अन्य बड़े वाहनों की आवाजाही पर लगी राेक
जगदलपुर, 8 मई (हि.स.)। बस्तर जिला मुख्यालय इंद्रावती नदी पर बने पुराने पुल से अब कार समेत अन्य बड़ी वाहनों की आवाजाही पर हादसों को भांपते हुए ट्रैफिक पुलिस ने हाइट बैरियर लगा दिया है। जिससे अब इस मार्ग से कार समेत अन्य बड़ी गाड़ियां नहीं गुजर पाएंगी। माेटरसाइकिल और पैदल चलने वालों के लिए रास्ता खुला रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि पुराने पुल की स्थिति ठीक नहीं है। हाइट बैरियर हटा देने से पुराने पुल पर बड़ी वाहनाें का यातायात दबाव लगातार बढ़ रहा था। भारी वाहनों के आवागमन से इसकी संरचनात्मक सुरक्षा खतरे में पड़ सकती थी। ऐसे में एहतिया के तौर पर चारपहिया और उससे बड़े वाहनों की आवाजाही को रोकने के लिए हाइट बैरियर लगाया गया है।
—————