News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Delhi

ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद पर प्रहार और भारतीयों के लिए न्याय है : बांसुरी स्वराज

ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद पर प्रहार और भारतीयों के लिए न्याय है : बांसुरी स्वराज

नई दिल्ली, 8 मई (हि.स.)। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने गुरुवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद पर सिर्फ प्रतिरोध नहीं, बल्कि प्रहार है और यह भारतीयों के लिए न्याय है। उन्होंने यह बात मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में स्वच्छता अभियान के तहत आयोजित सफाईकर्मियों और स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कही।

दिल्ली सरकार के व्यापक स्वच्छता अभियान के तहत बुधवार को मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में पुलिस चेक पोस्ट ग्रीन पार्क से लेकर जगन्नाथ मंदिर तक विशेष स्वच्छता कार्यक्रम शुरू किया गया।

स्थानीय विधायक सतीश उपाध्याय ने एक्स पर बताया कि उन्होंने स्वच्छता अभियान में सांसद बांसुरी स्वराज के साथ मिलकर भागीदारी की और श्रमदान किया। यह आयोजन सम्पूर्ण दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आह्वान पर चल रहे 20 दिवसीय व्यापक स्वच्छता अभियान का हिस्सा है। इसका उद्देश्य राजधानी को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाना है।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान को समर्पित है, जो आज एक जनआंदोलन का रूप ले चुका है।

इस दौरान सतीश उपाध्याय ने सांसद बांसुरी स्वराज के साथ ग्रीन पार्क मार्केट का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर डीसी (साउथ) एमसीडी, पीडब्ल्यूडी, दिल्ली जल बोर्ड सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। उपाध्याय ने बताया कि निरीक्षण के दौरान बाजार क्षेत्र की सफाई, सीवरेज व्यवस्था, सड़क की स्थिति तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

—————

Leave a Reply