News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

रामनवमी पर शोभायात्रा शांतिपूर्ण निकालें : विहिप

रामनवमी पर शोभायात्रा शांतिपूर्ण निकालें : विहिप

रांची, 4 अप्रैल (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद के झारखंड प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने सभी रामभक्तों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम संपूर्ण राष्ट्र के लिए आदर्श हैं। उनका जीवन हमें पारिवारिक मूल्यों, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वाभिमान तथा सामाजिक कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा देता है।

उन्होंने शुक्रवार को कहा कि संपूर्ण हिंदू समाज से हर्षोल्लास के साथ परंपरानुसार भक्ति पूर्ण वातावरण में शोभायात्रा निकालने की अपील की। इसके साथ ही उन्हाेंने युवाओं को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने का आग्रह किया।

प्रशासन की ओर से असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए, जिससे पूरे प्रदेश में शोभायात्रा बाधित न हो और रामनवमी का त्यौहार निर्विघ्न संपन्न हो।

—————

Leave a Reply