News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

News Chetna
UP

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 5 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बुलंदशहर, 16 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शुक्रवार काे तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में 5 लाेगाें की माैत हाे गई, जबकि 3 लाेग घायल हैं। ये सभी मंदिर दर्शन काे जा रहे थे। पुलिस ने शवाें काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की मृतकाें की पहचान करने में जुट गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की। साथ ही अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल ने बताया कि यह हादसा जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर डिबाई तहसील के नरौरा थाना क्षेत्र रतनपुर के पास में हुआ।कासगंज जिले के सिढ़पुरा का रहने वाला परिवार वैन कार में बुलंदशहर जिले में नरौरा के पास बेलोन गांव में सर्वमंगला माता (बेलोन माता) के दर्शन के लिए जा रहे थे। जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर डिबाई तहसील के नरौरा थाना क्षेत्र रतनपुर के पास तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने घायलों को निकाला और एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया।

हादसे में पांच लाेगाें की माैत हुई है उनकी पहचान कासगंज जनपद के सिढ़पुरा क्षेत्र स्थित गांव देहली बुजुर्ग निवासी रामदीन (50) उनके पुत्र लोकेंद्र और लोकेंद्र की बेटी एक वर्षीय प्रगति, प्रवीन की पत्नी बविता (35) और चालक शिवशंकर मिश्रा (55) के रुप में हुई है।

थाना प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि कार में कुल आठ लाेग सवार थे। हादसे में पांच लाेगाें की माैत हाे गई, जबकि तीन लाेग घायल है। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलाें काे बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है।

Leave a Reply