News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

News Chetna
Chhattisgarh

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सेवा सेतु पोर्टल की सेवाओं के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित

जांजगीर-चांपा, 23 अक्टूबर (हि. स.)। शासकीय सेवाओं को डिजिटल माध्यम से नागरिकों तक सरल एवं सुगम रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सेवा सेतु पोर्टल के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सारागांव, बम्हनीडीह, पामगढ़, अकलतरा में आईटीआई से संबंधित सेवाओं के संबंध में शुक्रवार को प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान आईटीआई के प्राचार्यों, प्रशिक्षण अधिकारियों एवं विद्यार्थियों को ई गवर्नेंस चिप्स जांजगीर चांपा विभाग द्वारा पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं तथा उनके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

ई जिला प्रबंधक सुनील कुमार साहू ने बताया कि प्रशिक्षण में आईटीआई ट्रांसफर सर्टिफिकेट, जनशक्ति अंकसूची सहित अन्य संबंधित सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया एवं पोर्टल के उपयोग के संबंध में विस्तार से समझाया गया। इसका उद्देश्य प्राचार्यों एवं विद्यार्थियों को डिजिटल सेवाओं के प्रति जागरूक करना तथा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाना है।

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विभिन्न शासकीय सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों को संबंधित सेवाओं के लिए आवेदन करने में सुविधा मिलेगी तथा संस्थानों के प्राचार्यों को भी पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं की प्रक्रिया समझने में सहायता प्राप्त होगी। उन्होंने डिजिटल सेवा वितरण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने, नागरिकों एवं विद्यार्थियों को ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी प्रदान करने तथा शासकीय सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान बनाने के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply