News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

News Chetna
Chhattisgarh

सुकमा और कोंटा विकासखंड को मिले नए शव वाहन

सुकमा, 24 अक्टूबर । जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) से दो नए शव वाहन क्रय किए गए हैं, जिनमें एक जिला चिकित्सालय सुकमा तथा दूसरा विकासखंड कोंटा को उपलब्ध कराया गया है।

सुकमा कलेक्टर अमित कुमार ने आज शनिवार को दोनों नवीन शव वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल से जिले में शव परिवहन की व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और जरूरतमंद परिवारों को कठिन परिस्थितियों में राहत प्रदान करने में मदद मिलेगी।

नए शव वाहनों की उपलब्धता से जिला चिकित्सालय सुकमा और कोंटा क्षेत्र में शव परिवहन की सुविधा अधिक सुलभ बनाने में मदद मिलेगी। विशेषकर दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को आवश्यकता के समय बेहतर सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण है। खनिज न्यास निधि का जनहितकारी उपयोग करते हुए जिला प्रशासन द्वारा बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और आम नागरिकों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

इस दाैरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भुवन विजय कुर्रे, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. ए.आर. कश्यप तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती गीतू हरित उपस्थित रहे।

Leave a Reply