News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

News Chetna
Rajasthan

दक्षिण कोरिया के नामी आइलैंड पर राजस्थान फेस्टिवल का आयोजन

जोधपुर, 05 अक्टूबर । भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और राजस्थान की गौरवशाली परंपराओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से दक्षिण कोरिया के नामी आइलैंड पर राजस्थान फेस्टिवल का आयोजन किया गया।

मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट की क्यूरेटर डॉ सुनयना राठौड़ ने बताया कि नामी आइलैंड में राजस्थान फेस्टिवल 2026 में मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट द्वारा द किंगडम ऑफ द सन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व नरेश व हेमलता राज्ये द्वारा किया गया। डॉ सुनयना राठौड़ ने बताया की मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट, नामी आइलैंड आर्ट्स एंड एजुकेशन तथा सारंग सृजन फाउंडेशन के सांस्कृतिक सहयोग से आयोजित इस समारोह में राजस्थान के लोकनृत्य, लोकसंगीत, कला और ऐतिहासिक विरासत के माध्यम से भारत और दक्षिण कोरिया के बीच सांस्कृतिक संबंधों को प्रोत्साहित किया गया।

समारोह में गज सिंह और हेमलता राज्ये की उपस्थिति ने राजस्थान की राज परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के प्रतिनिधित्व को विशेष महत्व प्रदान किया। उनकी उपस्थिति ने राजस्थान की परंपराओं और भारत-दक्षिण कोरिया के बीच सांस्कृतिक संवाद के महत्व को रेखांकित किया।

नामी आइलैंड के इको स्टेज पर आयोजित उद्घाटन समारोह में गज सिंह ने अपने संबोधन में राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, भारत की विविधतापूर्ण विरासत और कला एवं संस्कृति के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय संबंधों को सुदृढ़ करने के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह में मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट की क्यूरेटर डॉ सुनयना राठौड़ ने किंगडम ऑफ द सन का परिचय प्रस्तुत किया, जबकि सारंग सृजन फाउंडेशन की निदेशक डॉ. प्रियंका व्यास, ने जोधपुर गार्डन का परिचय दिया।

Leave a Reply