भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात
रांची, 12 अक्टूबर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सोमवार को नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान वर्तमान राजनीतिक स्थिति, झारखंड में भाजपा की गतिविधियों और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान आदित्य साहू को कई महत्वपूर्ण विषयों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।
