News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

News Chetna
Jharkhand

वोट बचाओ रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना

पूर्वी सिंहभूम, 29 अक्टूबर । दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में एक नवंबर को आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में भाग लेने के लिए जमशेदपुर से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना हो गया है। कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाली इस रैली में देशभर से पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक जुटेंगे।

दिल्ली जाने वाले प्रमुख नेताओं में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार सिंह, कोल्हान इंटक प्रभारी राणा सिंह, प्रदेश सचिव उपेंद्र तिवारी, गुलजार सिंह और राजेंद्र सिंह शामिल हैं।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, संवैधानिक संस्थाओं पर कथित हमलों और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के मुद्दे पर राहुल गांधी के आह्वान पर देशभर के लोग दिल्ली पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस रैली के माध्यम से लोकतंत्र और मताधिकार की सुरक्षा का संदेश दिया जाएगा।

मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जमशेदपुर सहित पूरे कोल्हान क्षेत्र से कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और इंटक सदस्यों की भागीदारी रहेगी।

Leave a Reply