News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

बस्तर में हजाराे बाढ़ प्रभाविताें के नष्ट हुए दस्तावेज, सरकार कानून को शिथिल करे : रेखचंद जैन

जगदलपुर, 28 सितंबर । पूर्व विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने प्रदेश सरकार से कहा है कि बाढ़ प्रभावितों को न्याय की दरकार है। बस्तर में ही 08 से 09 हजार बाढ़ प्रभावित हैं। बाढ़ ने प्रभावितों का सब कुछ छीन लिया है। क्या शहर क्या गांव सभी जगह लोग समान रूप से प्रभावित हुए हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को इस मामले में संवेदनशीलता का परिचय देते हुए नष्ट दस्तावेजों से सम्बद्ध कानून को शिथिल करना चाहिए। बाढ़ ने मार्कशीट, राशन कार्ड, जमीन सम्बन्धी दस्तावेजों सहित अन्य प्रमुख डाक्यूमेंट्स को लील लिया है। इस मामले में उचित पहल किए जाने की आवश्यकता है। पूर्व विधायक ने आज साेमवार काे मीडिया को जारी बयान में उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की घोषणाएं केवल खानापूर्ति नहीं होनी चाहिए, अपितु वास्तविकता लगनी चाहिए। जैन ने बस्तर के बाढ़ प्रभाविताें के लिए शासन-प्रशासन से वास्तविक मुआवजा की मांग की है।

Leave a Reply