News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Delhi

स्वतंत्र भारद्वाज को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

नई दिल्ली, 06 सितंबर । दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी के पिता पर हमला कर घायल करने के आरोपित स्वतंत्र भारद्वाज को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आज स्वतंत्र भारद्वाज की पुलिस हिरासत खत्म हो रही थी, जिसके बाद उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट अंजलि सिंह की कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया।

कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को 5 सितंबर को आज तक की पुलिस हिरासत में भेजा था। स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से 4 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था।

स्वतंत्र भारद्वाज ने एक पॉडकास्ट में स्वीकार किया था कि उसने एक प्रदर्शनकारी छात्रा के पिता के सिर पर हमला किया। इस पॉडकास्ट के बाद काकरोच जनता पार्टी और कुछ राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने संसद मार्ग थाने पर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब स्वतंत्र भारद्वाज ने खुद ही पॉडकास्ट में कबूल किया है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।

इस प्रदर्शन के बाद स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंदशहर में गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ पॉक्सो कानून और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

Leave a Reply