News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Delhi

डूसू चुनाव में अभाविप की जीत पर भाजपा ने दी बधाई

नई दिल्ली, 19 सितंबर । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की जीत पर बधाई दी है।

नितिन नवीन ने शनिवार को एक्स पोस्ट में कहा कि यह जीत युवाओं के सकारात्मक और रचनात्मक छात्र राजनीति में विश्वास को दर्शाती है। यह जनादेश ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना और ‘विकसित भारत’ के संकल्प में युवाओं की भागीदारी को भी प्रदर्शित करता है। उन्होंने अभाविप के विजयी प्रत्याशियों और इस जीत के लिए मेहनत करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि डूसू चुनाव में अभाविप ने अध्यक्ष समेत तीन पदों पर जीत हासिल की। अभाविप के यश डबास अध्यक्ष बने हैं। वहीं रिया छावड़ी को सचिव और लक्ष्यराज सिंह को संयुक्त सचिव पद पर जीत मिली।

————

Leave a Reply