News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Himachal Pradesh

हर्बल गार्डन सह सुविधा केंद्र का स्थानांतरण रोकने 12वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी

मंडी, 31 अगस्त । मंडी जिला के जोगिंदर नगर के हर्बल गार्डन स्थित क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र का स्थानांतरण रोकने हेतु संघर्ष समिति के बैनर तले समस्त जोगिंदर नगर वासियों के द्वारा लड़े जा रहे आंदोलन के तहत भूख हड़ताल का 12वां दिन है। इस बीच सात सितंबर को जोगिंदर नगर में होने वाली जन आक्रोश महारैली की हर पंचायत और गांव में जोरदार तैयारी चल रही है, जिसमें पांच हजार से ज्यादा लोग हिस्सा लेंगे।

जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज ने बताया कि सोमवार को भूख हड़ताल के 12वें दिन के क्रम को आगे बढ़ाने के लिए भराड़ू पंचायत से निशा देवी व मति देवी तथा सपैड़ू पंचायत से प्रिया व रीता देवी ने मोर्चा संभाला।

Leave a Reply