News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

बहराइच, 01 अगस्त । उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के नवाबगंज कस्बे में शनिवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नवाबगंज कस्बा निवासी अजीज अहमद की पत्नी रेशमा (32) का शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। रेशमा का एक आठ वर्षीय पुत्र मोहम्मद अहद है।

घटना की सूचना पर फखरपुर थाना क्षेत्र निवासी मृतका के पिता मैनुद्दीन मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपनी पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच कराई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी है।

————

Leave a Reply