News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

मल्टीलेवल कार पार्किंग से कूदकर महिला ने की आत्महत्या

नोएडा, 05 जुलाई । जिले में थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 18 मे स्थित मल्टीलेवल कार पार्किंग से कूदकर एक महिला ने आत्महत्या कर लिया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि सेक्टर 29 निवासी मोहित तलवार की पत्नी सीतू तलवार (50) ने बीती रात को सेक्टर 18 स्थित हाई राइज मल्टीलेवल कार पार्किंग से कूदकर आत्महत्या कर लिया है।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वह कुछ दिनों से अवसाद में थी। वह इससे पूर्व भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस इस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply