News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Delhi

राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेपर लीक जैसे मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित

नई दिल्ली, 24 जुलाई । नीट पेपर लीक जैसे मामलों की तेजी से सुनवाई के लिए दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में एक फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया गया है। दिल्ली उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय ने इस फास्ट ट्रैक कोर्ट का जज अनु ग्रोवर बलिगा को नियुक्त किया है। फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन और उसके जज की नियुक्ति की घोषणा दिल्ली उच्च न्यायालय केे रजिस्ट्रार जनरल अरुण भारद्वाज के हस्ताक्षर से की गई है।

फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है यानि आज से ये कोर्ट काम करना शुरु कर देगा। फास्ट ट्रैक कोर्ट सार्वजनिक परीक्षा में हो रहे अपराध से जुड़े मामलों की सुनवाई करेगी। ये कोर्ट पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मिन्स) एक्ट के तहत दर्ज मामलों की सुनवाई करेगी।

बता दें कि जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेपर लीक के मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की बात कही थी। राऊज एवेन्यू कोर्ट में फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन को उसी फैसले की कड़ी के रुप में देखा जा रहा है। नीट पेपर लीक में अब तक सीबीआई ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 3 मई को हुई नीट की परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के आरोपों के बाद इस परीक्षा को निरस्त कर दिया गया था और 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी। केंद्र सरकार ने इस मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया था।

Leave a Reply