News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

ग्वालियरः विधानसभा अध्यक्ष तोमर के मुख्य आतिथ्य में सावन मेले का शुभारंभ 01 अगस्त को

ग्वालियर, 31 जुलाई । मध्य प्रदेश के ग्वालियर में व्यापार मेला प्राधिकरण द्वारा आयोजित सावन मेले का औपचारिक शुभारंभ शनिवार, 01 अगस्त को सायं 5 बजे श्रीमंत माधवराव सिंधिया व्यापार मेला परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर होंगे।

मेला प्राधिकरण द्वारा शुक्रवार को जानकारी दी गई कि सावन मेले में विभिन्न प्रकार के आकर्षक झूले, मनोरंजन के आधुनिक साधन, स्वादिष्ट व्यंजनों के फूड स्टॉल तथा खरीदारी के लिए विविध प्रकार की दुकानें लगाई गई हैं। जिसमें सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए मनोरंजन और खरीदारी का विशेष आकर्षण उपलब्ध है। ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण ने शहर एवं आसपास के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में सावन मेले में पहुंचकर पारिवारिक वातावरण में मेले का आनंद लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply