News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

पैंथर सीमेंट में हुआ हादसा, ऊचाई से गिरने पर श्रमिक की मौत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के सिंदूरपुर देवली निवासी शंकर हजारा पिछले एक साल से बीजीसी इंडिया ठेका कंपनी के अंतर्गत कारपेंटर का काम कर रहा था l शनिवार को 40 फीट के ऊंचाई में प्लाई उतारने के दौरान वह फिसलकर कर गिर गया l अपने साथी मजदूर को गिरे देख आस पास काम कर रहे अन्य श्रमिक वहां जमा हो गये तथा आनन फानन में उसे निजी अस्पताल उपचार के लिए लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई l मामले की सूचना पर कोतरा रोड पुलिस द्वारा मर्ग क़ायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है l

Leave a Reply