News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

खेत में फसल लगा रहे किसान की करंट से मौत

रामगढ़, 13 जुलाई । रामगढ़ थाना क्षेत्र के सैरेया कुंदरुकला में सोमवार को एक किसान को करंट लग जाने से मौत हो गई। इस संबंध में मृतक किसान मधेश्वर महतो (५६) के पुत्र महतो कुमार महतो ने रामगढ़ थाना में एक आवेदन देकर मामले की जानकारी दी।

आवेदन में कहा है कि सोमवार की सुबह उनके पिता घर के बगल में अपने खेत पर धान का बिचड़ा लगा रहे थे। इसी दौरान मोटर में लगे बिजली के तार से उनको करंट लग गया। इस हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी घरवालों से ली और शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Leave a Reply